आदित्य ओझा की सुगना २ का बिहार में शुक्रवार से प्रर्दशन
बिहार में रिलीज होने वाली इस साल की पहली सिक्वल भोजपुरी फिल्म होगी सुगना २। यह फिल्म ब्राउनआई इंटरटेनमेंट द्वारा बनायी गयी ब्लॉक बस्टर फिल्म सुगना के दर्शकों को एक और रोमांच का मौका देगी। ऐसा दावा निर्देशक अजय ओझा का है। इस फिल्म का प्रदर्शन २ फरवरी से बिहार और झारखंड में किया जायेगा।
अजय ओझा के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी फिल्मों को पर्याप्त स्पेश और खुबियों के साथ पर्दे पर पेश करते हैं जिसके कारण फिल्म दर्शकोंं के दिलों में उतर जाती है। सुगना और रिहाई इसका एक उदाहरण है। उनकी फिल्मों की सजावट काफी खुबसुरती से की जाती है। अपने फैशन और स्टाईल स्टेटमेंट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले एक्शन किंग आदित्य ओझा के जोरदार एक्शन से सजी फिल्म सुगना टू की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गयी है। सुगना टू का निर्माण सद्भावना फिल्म्स ब्राउन आई एंटरटेनमेंट के साथ निर्माता राम भारत, विपिन और सत्यदेव पचौरी ने किया है।
सुगना टू को भी निर्देशक अजय ओझा ने ही निर्देशित किया है जबकि सहनिर्माता अभिषेक शुक्ला हैं। सुगना की कहानी अब्दुल बली खान ने लिखा है जबकि पटकथा और संवाद तैयार किया है खुद अजय ओझा ने। गीतकार है फणिन्द्र राव और बली खान । इस फिल्म को संगीत से सजाया है गुणवंत सेन कैमरामैंन हैं अशोक चक्रवर्ती और एडिटर प्रणव पटेल। इस फिल्म में एक्शन किंग आदित्य ओझा जहां नायक हैं वहीं नायिका हैं नेहाश्री,नेहा सिंह,अजय सूर्यवंशी,अकबर नकवी,गोविन्द खत्री,सीपी भट्ट,प्रकाश जैस,संजय वर्माऔर प्रमोद माउथो। माना जारहा है कि सुगना की तरह ही सुगना २ की भी कमाल की स्टोरी है.
न्यूज़ by शशिकांत सिंह।

Comments
Post a Comment