भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी अब भोजपुरी के बाद पंजाबी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. इसके लिए उन्हें निर्देशक बलकार सिंह बाली की फिल्म ‘आसरा’ के लिए लुक टेस्ट देना पड़ा, जिसके बाद फिल्म में उनका सलेक्शन हुआ. इस बारे में रानी ने कहा कि अच्छे किरदार के लिए वे बार-बार लुक टेस्ट देना पसंद करेंगी. इसमें उन्हें कोई समस्या नहीं है. बता दें कि बलकार सिंह बाली इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में निर्देशन कर चुके हैं और अब वे पंजाबी फिल्म ‘आसरा’ के जरिए रानी चटर्जी को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस कर रहे हैं. बाली की मानें तो पंजाबी फिल्म में यह उनका पहला प्रयोग है, जो दर्शकों को पसंद आएगा. फिल्म के निर्माता राजकुमार हैं, जिन्होंने पहले कॉटेज 'नंबर 1303' बनाई थी. उनका कहना है कि फिल्म के जरिए पंजाब के कई अहम मुद्दों को दर्शकों के समक्ष लाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि यह रानी चटर्जी की पंजाबी में डेब्यू फिल्म है, जिसमें वे गुग्गू गिल के साथ नजर आएंगी. इसमें टीनू वर्मा भी हैं. वहीं, फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यूनिट ने दरबार साहिब ...
Comments
Post a Comment