Posts

Showing posts from February, 2018

दिवानापन का ट्रेलर मुंबई में रिलीज..

Image
अंबे फिल्‍म्‍स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म 'दीवानापन ' का ट्रेलर आज मुंबई के अंधरी वेस्‍ट स्थित कंट्री क्‍लब में आयोजित एक भव्‍य समारो‍ह के दौरान रिलीज हुआ। इस मौके पर फिल्‍म के अभिनेता सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और सेंशेनल काजल राघवानी समेत फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट मौजूद रही।  इस दौरान फिल्‍म के निर्माता संजय कुमार गुप्‍ता और अमित श्रीवास्‍तव ने बताया कि हमने दमदार पटकथा और सुग्राह्य संवाद के साथ एक बेहतरीन फिल्‍म 'दीवानापन' बनाई है। उम्‍मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। फिल्‍में गाने काफी अच्‍छे हैं, जो युवा म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन में तैयार गया है। वहीं, फिल्‍म के डायरेक्‍टर सूरज शाह ने कहा कि काफी मेहनत से हमने ये फिल्‍म बनाई है, जो ट्रेलर में भी साफ देखा जा सकता है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में फिल्‍म का कंसेप्‍ट जिस तरह से बदला है, उसमें 'दीवानापन' काफी फिट बैठती है। समाज के बीच की कहानी है। लव, रोमांस, इमोशन, तकरार और एक्‍शन के सिक्‍वेंसेज काफी अच्‍छे हैं, जो दर्श...

जीत के बाद ये है जेपी डुमिनी और हेनरिक क्लासेन की प्रतिक्रिया

Image
                           सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ यहां खेले गए तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद बड़ी राहत मिली है। दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने में कप्तान जीन पॉल डुमिनी और मैन ऑफ द मैच हेनरिक क्लासेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डुमिनी ने 40 गेंदों पर नाबाद 64 और क्लासेन ने 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोके। जीत के बाद डुमिनी ने कहा कि टॉस होने पर हमने बात की कि यह सेमीफाइनल है और सीरीज का फैसला न्यूलैंड्स में होगा। हमने भारत के शुरुआती विकेट निकालने के साथ बल्लेबाजी में मजबूती दिखाई। क्लासेन ने क्रीज पर कदम रखते ही खुलकर खेलना शुरू कर दिया और इससे हमारी रनरेट भी बनी रही। हमारी पारी के दौरान बरसात भी आई, लेकिन मैं इस बात पर निश्चिंत था कि हम डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर आगे थे। क्रिस मौरिस ने पहला ओवर मेडन डाला और इससे काफी कुछ तय हो गया था। हालांकि उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर प्रहार किया, लेकिन हम उनके तीन दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर फ्रंटफुट पर थे। 189 रन का सफ...

कामनवेल्थ गेम्स में कल्पना बिखेरेंगी भोजपुरी की मधुर स्वर लहरियां।

Image
फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 भोजपुरी के लिए सबसे अहम साबित होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों ने ब्रिसबेन क्वींसलैंड गोल्ड कोस्ट में होने वाले समापन समारोह के लिए भोजपुरी की प्राख्यात अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटोवारी को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर वे बिहार के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर के लोक संगीत को प्रस्तुत करेंगी। साथ ही वह आसाम के लोक संगीत भी गायेंगी।  इस आशय की जानकारी कल्पना ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए चौथा अवसर है जब भोजपुरी गीत-संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। इससे पहले ‘द लीगेशी ऑफ भिखारी ठाकुर’ को मॉरीशस में वहां के प्रधानमंत्री ने लोकार्पित किया था। इसके बाद लैटिन अमेरिका और नार्वे में उन्होंने भिखारी ठाकुर के गीतों को प्रस्तुत किया। कल्पना ने बताया कि आज के दौर में भोजपुरी लोक संगीत की प्रासंगिकता बढी है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के समारोह में इसे प्रस्तुत कर वह गौरवान्वित महसूस करेंगी। उल्लेखनीय है कि क...

तीन दिन में तीन यात्राएं, चुनावी मोड में बीजेपी, निशाना 2019 पर

Image
              केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2019 के लिए अभी से चुनावी बिगुल फूंक दिया लगता है. पार्टी तीन दिन में तीन यात्रा शुरू कर रही है, जिसमें चुनाव का एजेंडा भी साफ देखा जा सकता है. मंगलवार को यूपी के अयोध्या से रामेश्वरम के लिए 'राम राज्य यात्रा' शुरू हुई तो वहीं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के लिए बीजेपी ने इंडिया गेट से बुधवार को 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' का आगाज किया. तीसरी यात्रा के रूप में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज हरियाणा में बाइक रैली निकालने वाले हैं. इन यात्राओं से साफ संकेत हैं कि बीजेपी 2019 के चुनाव में विकास से ज्यादा राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और राममंदिर को प्राथमिकता देने वाली है.                                                                   रामराज्य रथयात्रा राम मंदिर के लिए 28 साल बाद एक और यात्रा शुरू हुई. मंगलवार को महाराष्ट्र की संस्था श्र...

म्युजिक विडियो की सनसनी यूपी गर्ल चांदनी सिंह अब फिल्मो में..

Image
  अपने म्युजिक विडियो को लेकर सनसनी मचा रहीं यूपी गर्ल चांदनी सिंह को अब आप जल्द ही फिल्मी पर्दे पर भी देखेंगे। जाने माने निर्देशक अरविन्द चौबे ने चांदनी सिंह को अपनी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा के लिये बतौर नायिका अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट साईन किया है और अब चांदनी ने मुंबई में इस फिल्म की शुटिंग भी शुरु कर दी है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट में जन्मी चांदनी सिंह ने कहीं से भी डांस सीखा नहीं है मगर गजब  का डांस करती हैं। रेणुनगर के हिंडालको हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ीं चांदनी सिंह के पिता प्रकाश सिंह हिंडालकों में काम करते थे और बेटी का रुझान अभिनय की ओर हुआ तो शुरु में घर परिवार में विरोध हुआ मगर मां शीला देवी ने हौैसला बढ़ाया तो वे डांस, माडलिंग, एक्टींग सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। उनका पहला म्युजिक विडियो निकला भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ। नवंबर २०१६ में आये इस म्युजिक विडियो डोली में गोली मार देव रिलीज हुआ तो हरतरफ चांदनी की चर्चा होने लगी। इसके बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा म्युजिक विडियो किये जिसने यू ट्यूब पर सनसनी म...

आदित्य ओझा की सुगना २ का बिहार में शुक्रवार से प्रर्दशन

Image
बिहार में रिलीज होने वाली इस साल की पहली सिक्वल भोजपुरी फिल्म होगी सुगना २। यह फिल्म  ब्राउनआई इंटरटेनमेंट  द्वारा बनायी गयी ब्लॉक बस्टर फिल्म सुगना के दर्शकों को एक और रोमांच का मौका देगी। ऐसा दावा निर्देशक अजय ओझा का है। इस फिल्म का प्रदर्शन  २ फरवरी  से बिहार और झारखंड में किया जायेगा। अजय ओझा के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी फिल्मों को पर्याप्त स्पेश और खुबियों के साथ पर्दे पर पेश करते हैं जिसके कारण फिल्म दर्शकोंं के  दिलों में उतर जाती है। सुगना और रिहाई इसका एक उदाहरण है। उनकी फिल्मों की सजावट काफी खुबसुरती से की जाती है। अपने फैशन और स्टाईल स्टेटमेंट की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले एक्शन किंग आदित्य ओझा के जोरदार एक्शन से सजी फिल्म सुगना टू की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गयी है।   सुगना टू का निर्माण सद्भावना फिल्म्स ब्राउन आई एंटरटेनमेंट के साथ निर्माता राम भारत, विपिन और सत्यदेव पचौरी ने किया है।  सुगना टू को भी निर्देशक अजय ओझा ने ही निर्देशित किया है जबकि सहनिर्माता अभिषेक शुक्ला हैं। सुगना की कहानी  अब्दुल बली...